फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में खुला मौसम, तीन डिग्री चढ़ा अधिकतम तापमान

Mon, 08 Jun 2020 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश मेंसोमवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। यहां 10 और 11 जून को बारिश के आसार हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में 14 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


15 जून तक प्रदेश में प्री मानसून की बरसात शुरू होने की भी संभावना है। राजधानी शिमला में सोमवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। मैदानी जिलों में अब मौसम खुलने के साथ ही पारा चढ़ना शुरू हो गया है।

सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, बिलासपुर में 34.5, हमीरपुर में 34.2, सुंदरनगर में 34.0, भुंतर में 33.6, चंबा में 31.5, नाहन में 29.6, सोलन में 29.5, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 24.1, कल्पा में 24.0, केलांग में 20.0 और डलहौजी में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 8.9, कल्पा में 9.7, शिमला में 14.3, नाहन में 20.7 और ऊना में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें