फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से पहाड़ में भी छूटने लगे पसीने, इस दिन से बारिश की संभावना

Tue, 28 May 2019 06:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैदानी राज्यों में ही नहीं बल्कि अब पहाड़ में भी भीषण गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश में 31 मई तक अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 30 मई की शाम से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक से तीन जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। उधर, मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

लोगों का घरों और दफ्तरों से बाहर निकलना दुश्वार

- फोटो : अमर उजाला
मैदानी क्षेत्रों में चढ़ते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन के समय ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में लोगों का घरों और दफ्तरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है।

दिन के समय बाजारों की रौनक भी गायब है। सुबह और शाम के समय ही लोग बाहर निकल रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को ऊना जिला सबसे गर्म रहा, जबकि केलांग सबसे ठंडा।

ऊना में अधिकतम तापमान 41.6, बिलासपुर में 39.0, सुंदरनगर में 37.9, हमीरपुर में 37.2, नाहन में 36.6, कांगड़ा में 36.5, चंबा में 34.8, भुंतर में 34.7, सोलन में 34.0, धर्मशाला में 29.8, शिमला में 27.9, डलहौजी में 22.0, कल्पा में 21.9 और केलांग में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें