रोहतांग दर्रा में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। रोहतांग दर्रा और आसपास के क्षेत्र राहनीनाला, मढ़ी और छतडू की पहाड़ियों पर बर्फबारी के दौर जारी रहा। कुल्लू और लाहौल जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। घाटी में पहले ही डेढ़ दर्जन बस रूट बंद चले रहे हैं। जलोड़ी दर्रा बंद होने से लोग जान जोखिम डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
शहर न्यूनतम तापमान
केलांग - 9.8
कल्पा - 5.0
कुफरी - 1.1
मंडी 0.3
डलहौजी 0.6
मनाली 1.0
शिमला 2.7
सोलन 3.0