दिन के समय बाजारों में सन्नाटा छा गया है। सुबह और शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ गई है। राजधानी शिमला में भी शनिवार को लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.0, बिलासपुर में 40.0, हमीरपुर में 39.5, सुंदरनगर में 39.1, कांगड़ा में 38.3, नाहन में 36.6, सोलन में 36.5, भुंतर में 36.2, शिमला में 28.5, चंबा में 28.4, कल्पा में 22.8, केलांग में 21.4 और डलहौजी में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।