फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी, अंधड़ का येलो अलर्ट

Thu, 21 Jan 2021 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम बिगड़ेगा। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में 23 और 24 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 25 जनवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 27 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।

विज्ञापन


वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। गुरुवार को सोलन में अधिकतम तापमान 24.0, बिलासपुर में 23.5, सुंदरनगर में 23.7, हमीरपुर में 23.2, कांगड़ा में 22.7, चंबा में 21.2, भुंतर में 20.7, नाहन में 17.2, शिमला में 16.4, धर्मशाला में 16.2, डलहौजी में 12.8, कल्पा में 9.5 और केलांग में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 10.6, कल्पा में माइनस 1.0, मनाली में माइनस 0.2, भुंतर में 0.6, मंड़ी में 1.1, सुंदरनगर में 1.1, चंबा में 2.3, सोलन में 2.8, ऊना में 3.0, हमीरपुर में 3.8, बिलासपुर में 4.0,  धर्मशाला में 5.4, शिमला में 5.8 और नाहन में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें