फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 05 Dec 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में वीरवार को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 9 से 12 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम के बदले मिजाज से पूरा हिमाचल ठंड की चपेट में आ गया है।

विज्ञापन


मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री रिकार्ड हुआ। इस सीजन में यह न्यूनतम पारा सबसे कम रिकार्ड हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ-साथ बादल छाए रहे। शहर में सुबह और शाम के साथ अब दिन के समय भी मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रिकार्ड हुआ। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.6, सुंदरनगर में 21.2, बिलासपुर में 19.7, हमीरपुर-भुंतर में 19.5, नाहन-कांगड़ा में 19.3, सोलन में 19.0, चंबा में 16.3, धर्मशाला में 16.2, शिमला में 14.5, कल्पा में 12.2, डलहौजी में 6.9 और केलांग में 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधर, मंगलवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, मनाली में माइनस 0.2, कुफरी में 1.5, सुंदरनगर में 2.5, भुंतर में 2.6, सोलन में 3.0, मंडी में 4.0, चंबा में 4.5, शिमला में 4.9, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर में 6.2 और ऊना में 6.3 डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें