फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बारिश, ओलावृष्टि से सेब को भारी नुकसान

Fri, 15 May 2020 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में गुरुवार देर रात शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में गर्जना के साथ बारिश हुई। जुब्बल, रोहडू और टिक्कर की एक दर्जन पंचायतों में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान हुआ है। सेब के पत्ते, फूल और दाने झड़ गए हैं। बागवानों को लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि, शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।

विज्ञापन


शनिवार से प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में 19 मई तक बादल बरसने का पूर्वानुमान है।

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.7, सुंदरनगर में 33.7, बिलासपुर में 33.0, हमीरपुर में 32.7, कांगड़ा में 32.3, नाहन में 31.0, सोलन में 30.2, धर्मशाला में 24.2, शिमला में 24.8, कल्पा में 20.7 और केलांग में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.4, कल्पा में 5.5, मनाली में 5.4, डलहौजी में 9.0, शिमला में 10.4 और नाहन में 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें