फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से 1486 हिमाचलियों की घर वापसी, ऊना में तालियों से स्वागत

Fri, 15 May 2020 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जोरदार तालियां और चेहरे पर घर वापसी की खुशी। कुछ ऐसी ही तस्वीर शुक्रवार सुबह ऊना रेलवे स्टेशन पर दिखी। लॉकडाउन के बीच गोवा में फंसे 1486 हिमाचली ट्रेन से सुबह सात बजे ऊना पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर तैनात सभी कर्मचारियों ने जोरदार तालियों से यात्रियों का हौसला बढ़ाया। उपायुक्त संदीप कुमार, एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एडीसी अरिंदम चौधरी, एएसपी विनोद धीमान सहित प्रशासन के अधिकारी रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन






रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जिलावार उतारा गया, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन हो सके। इसके बाद इन्हें एचआरटीसी बसों में उनके जिलों के लिए रवाना किया गया। यात्रियों को प्लेटफार्म से बाहर निकलने से लिए दो अलग-अलग मार्ग बनाए गए थे। दोनों मार्गों पर यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन




थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग की गई और उन्हें खाने की सामग्री तथा पानी की बोतलें देकर रवाना किया गया। सबसे पहले कुल्लू जिले के यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतारा गया और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए स्थापित किए गए हेल्पडेस्क की ओर लाया गया। इसके बाद लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर तथा ऊना के व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मंडी के 415 और किन्नौर का एक यात्री आया
उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि शुक्रवार को कुल 1486 यात्री ऊना पहुंचे। इनमें 397 कुल्लू, मंडी से 415, शिमला से 80 यात्री, किन्नौर से 1, लाहौल-स्पीति से 2, चंबा से 128, कांगड़ा से 322, सिरमौर से 20, हमीरपुर से 53, सोलन से 37, ऊना से 7 तथा बिलासपुर से 24 यात्री शामिल हैं।

सभी यात्रियों के क्वारंटीन में होंगे कोविड टेस्ट 
गोवा से लाए गए निवासियों को संस्थागत क्वारंटीन में रखा जाएगा। उनके कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के उपरांत यात्रियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। डीसी ने बताया कि अभी महाराष्ट्र व चेन्नई से भी ट्रेनें आएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन तैयार है। उन्होंने कहा कि जो लोग वापस हिमाचल आना चाहते हैं, वे covid19epass.hp.gov.in लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ई-पास ही रेल टिकट के तौर पर मान्य होगा और प्रदेश सरकार इसका खर्च वहन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें