फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानी जिलों में जमकर बरसे बादल, चार डिग्री गिरा पारा

Thu, 05 Sep 2019 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों कांगड़ा, हमीरपुर सहित मंडी के कुछ क्षेत्रों में बुधवार रात को बादल जमकर बरसे। मानसून सक्रिय रहने से गुरुवार को अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। आठ सितंबर से प्रदेश में बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


बुधवार रात को गोहर में 132, गुलेर में 82, सुजानपुर टीहरा में 75, बैजनाथ में 72, अंब में 71, बलद्वाडा में 61, धर्मशाला में 56, ऊना में 53, सरकाघाट में 46, नाहन में 40 और पालमपुर में 36 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इन क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को बीते कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से हल्की राहत मिली है। हालांकि बारिश होने के बाद साफ हुए मौसम के चलते उमस बढ़ गई है।

गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.6, कांगड़ा में 31.1, चंबा में 30.7, बिलासपुर में 30.5, हमीरपुर में 30.3, सोलन में 30.0, सुंदरनगर में 29.3, भुंतर में 29.2, धर्मशाला में 28.4, नाहन में 27.0, केलांग में 23.5, कल्पा में 23.0, शिमला में 22.7 और डलहौजी में 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ सितंबर से मैदानी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 11 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें