फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में मौसम साफ होते ही खिली धूप, चढ़ने लगा पारा

Sat, 17 Mar 2018 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4 और शिमला में 17.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


20 से 22 मार्च तक दोबारा हिमाचल में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। वीरवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हुई बारिश और बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 8.5, कल्पा में - 3.6, मनाली में - 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 19 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना के चलते पारे में और अधिक वृद्धि होने के आसार हैं।

शुक्रवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 25.9, भुंतर में 23.6, धर्मशाला में 21.8, नाहन में 27.0, सोलन में 22.5, कांगड़ा में 26.7, बिलासपुर में 27.8, हमीरपुर में 26.8, चंबा में 23.8, डलहौजी में 11.3 और कल्पा मे 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 6.5, ऊना-धर्मशाला में 9.8, नाहन में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें