फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ने वाला है मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 28 Mar 2019 06:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में दो दिनों के दौरान मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 31 मार्च से मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश में तीन अप्रैल तक धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन


गुरुवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। गुरुवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.9, ऊना 30.8, हमीरपुर 30.2, कांगड़ा 29.9, बिलासपुर 29.8, सुंदरनगर 29.2, भुंतर 28.8, चंबा 28.3, सोलन 27.0, नाहन 26.6, धर्मशाला 21.6, कल्पा 17.6, डलहौजी 17.5 और केलांग में 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

उधर, दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केलांग का न्यूनतम तापमान भी इस साल में पहली बार माइनस से बाहर आ गया है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

इसके अलावा कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 13.1, ऊना 12.8, हमीरपुर 12.7, बिलासपुर 12.4, मंडी 12.6, नाहन 12.3, धर्मशाला 11.6, सुंदरनगर 10.6, चंबा 10.3, डलहौजी 10.0, सोलन 9.7, भुंतर 8.4, कुफरी 8.9, मनाली 4.6 और कल्पा में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें