बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुलने से रविवार को लोगों ने राहत की सांस ली। किसान और बागवान खेतों और बगीचों के प्रबंधन में जुट गए हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान अधिकम तापमान दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।
केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अभी भी आनी-जलोड़ी एनएच समेत दो दर्जन सड़कें बाधित चल रही हैं। रविवार को सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग बहाली का मिशन फिर शुरू कर दिया है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान केलांग -4.3, कल्पा -2.2, डलहौजी - 0.2, कुफरी -1.6, मनाली -1.4, शिमला 2.7, सुंदरनगर 7.4, भूंतर 4.5, धर्मशाला 5.8, ऊना 8.4, नाहन 11.3, पालमपुर 6.0, कांगड़ा 8.4, मंडी 7.9, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 9.4 और चंबा 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 14.0, सुंदरनगर 22.1, भूंतर 22.0, कल 10.6, धर्मशाला 12.2, ऊना 24.4, नाहन 18.2, सोलन 20.5, कांगड़ा 22.1, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 21.9, चंबा 20.0, डलहौजी 4.8 और केलांग 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।