फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, इन शहरों का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस

Tue, 22 Dec 2020 05:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
अटल टनल का नॉर्थ पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 25 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। वहीं, 26 दिसंबर को उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 27 और 28 दिसंबर को मैदानी भागों में बारिश की संभावना है, जबकि मध्यम और उच्च पर्वतीय भागों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार और गुरुवार को सुबह के समय घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर, मंगलवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मैदानी जिलों में मंगलवार सुबह भी कई क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ा। इससे न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई। कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के आठ शहरों का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस या इससे कम दर्ज किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा में माइनस 1.2, शिमला 6.9, डलहौजी में 6.4, नाहन में 8.3, कांगड़ा में 0.4, ऊना 1.8, बिलासपुर में 3.5, धर्मशाला में 3.6, सोलन में 2.3, मनाली में 0.8,  भुंतर में 0.6, मंडी में 0.0 और और हमीरपुर 3.2, चंबा 2.4, पालमपुर 0.3 और सुंदरगनर का 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

सोलन में अधिकतम तापमान 23.5, बिलासपुर में 23.5, हमीरपुर में 23.4, ऊना में 24.0, कांगड़ा में 22.1, सुंदरनगर में 22.6, भुंतर में 18.4, नाहन में 20.0, चंबा में 19.1, शिमला में 16.5, धर्मशाला में 14.4, डलहौजी में 9.7, कल्पा में 12.8 और केलांग में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें