फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, कई इलाकों में बरसेंगे बादल

Sun, 24 May 2020 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में 28 से 30 मई तक एक बार फिर मौसम खराब होगा। प्रदेश के मध्यम भागों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 28 मई को बारिश और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 और 30 मई को भी मौसम खराब रहेगा। वहीं, प्रदेश में 25 और 26 मई को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि किसान-बागवान खेतों और बगीचों का काम समय पर निपटा लें। उधर, प्रदेश के केलांग में रविवार को सबके कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियल रिकार्ड किया गया है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना 42.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 12.4, सुंदरनगर 17.2, भुंतर 12.5, धर्मशाला 17.2, ऊना 21.5, नाहन 23.3, केलांग 4.2, पालमपुर 15.0, सोलन 16.2, मनाली 7.4, कांगड़ा 18.7, मंडी 16.0, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर 23.2, चंबा 14.5, डलहौजी 15.4 और कुफरी 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


ऊना में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 26.6, सुंदरनगर 38.8, भुंतर 35.2, कल्पा 23.8, धर्मशाला 31.6, ऊना 42.2, नाहन 37.2, सोलन 34.8, कांगड़ा 37.0, बिलासपुर 41.0, हमीरपुर 40.8, चंबा 35.9, डलहौजी 23.0 और केलांग 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें