फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर साफ रहेगा मौसम, कम होगा तापमान

Fri, 25 Oct 2019 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली पर पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान है। ऐेसे में मौसम में ठंडक रहेगी। शुक्रवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में बादल छा गए। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। उधर, केलांग में लगातार दूसरी रात को भी न्यूनतम तापमान माइनस में रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन


वीरवार रात केलांग में न्यूनतम पारा माइनस 0.5, कल्पा में 3.0, मनाली में 4.4, कुफरी में 6.4 और शिमला में 10.1 डिग्री रिकार्ड हुआ। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 31.0, कांगड़ा में 27.1, हमीरपुर में 27.4, बिलासपुर में 28.1, सुंदरनगर में 25.2, नाहन में 24.9, भुंतर में 25.9, चंबा में 24.7, सोलन में 23.5, धर्मशाला में 23.6, शिमला में 18.0, कल्पा में 17.1 और डलहौजी में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें