बीएसएनएल से उपभोक्ता लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच से किसी भी नेटवर्क पर निशुल्क कॉल कर सकते हैं। इसके लिए बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए हैपी दिवाली टू एव्री इंडियन योजना शुरू की है। 27 और 28 अक्तूबर को बीएसएनएल लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच (कॉबो प्लान सहित) से किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देगा।
इसके लिए बीएसएनएल उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेगा। इसके अलावा 144 रुपये में एसटीवी-144 के माध्सम से प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं को 28 दिन के लिए अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं वार्षिक प्लान -1699 में उपभोक्ता को एक साल के स्थान पर 15 माह के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
इस प्लान में 15 माह के लिए वेलिडिटी की सुविधा भी उपभोक्ताओं को निशुल्क दी जा रही है। उधर, बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक पंजू राम ने बताया कि प्लान-144 और 1699 रुपये में उपभोक्ता दिल्ली और मुंबई से भी अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे।