फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कुल्लू में जनजीवन अस्तव्यस्त, ऊना शहर फिर जलमग्न

Mon, 10 Aug 2020 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से ऊना शहर फिर जलमग्न हो गया है। हालात यह हैं कि लोग घरों से निकल भी नहीं पा रहे हैं। जलभराव ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। डीसी और एसपी कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया है। कुल्लू जिले में रविवार रात से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग के 14 मोड़ के पास भूस्खलन होने से सड़क दलदल बन गई है। यहां एक ट्रक छह घंटों तक दलदल में फंसा रहा। ऐसे में वाहनों की आवाजाही थमी रही।  सूचना मिलने के बाद बीआरओ ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर मार्ग को बहाल कर दिया है। जिले में कई मार्ग भूस्खलन व पत्थर गिरने से अवरूद्ध हो गए हैं।

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग समेत एक दर्जन सड़कों में भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा अभी भी बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से बरसात को देखते हुए एहतियात बरतने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर ब्यास व इसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। फोरलेन निर्माण से चौकीडोभी गांव में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। बारिश के चलते ग्रामीण चैन की नींद नहीं सो पाए हैं। फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी यहां पर सुरक्षा दीवार नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 10 और 11 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शिमला, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सोलन जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश में 15 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें