फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी दलाईलामा ट्रस्ट को विदेशों से मिला करोड़ों का चंदा

Mon, 10 Aug 2020 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन

कोरोना काल में एक ओर सरकारी और निजी संस्थाओं की हालत खस्ता हो रही है, वहीं तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के ‘द दलाईलामा ट्रस्ट’ को लॉकडाउन के दौरान अप्रैल से जून तक विदेशों से 11.60 करोड़ की रकम मिली है। ट्रस्ट की ओर से विदेशी चंदे की दी गई जानकारी से इसका पता चला है। जानकारी के अनुसार विदेशों से इस रकम को शैक्षणिक कार्य के लिए भेजा दिखाया गया है।

विज्ञापन


इसमें दलाईलामा के जापान और एशिया के लाइजन ऑफिस से 7.61 करोड़ और ताइवान में दलाईलामा के प्रतिनिधि के कार्यालय से 3.77 करोड़ भेजे गए हैं। इसके अलावा अमेरिका, जापान, वियतनाम, इटली, सिंगापुर, स्वीडन, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड से भी लाखों की रकम दान के तौर पर भेजी गई है।

यह रकम ऐसे समय में भेजी गई है, जब भारत समेत पूरी दुनिया लॉकडाउन के चलते ठप थी और तकरीबन सभी सरकारों, संस्थाओं और औद्योगिक घरानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन महज तीन महीने में 11.60 करोड़ से ज्यादा का चंदा मिलना अपने आप में हैरान करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें