फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना, हमीरपुर में गर्मी ने किया बेहाल, घरों-दफ्तरों से बाहर नहीं निकले लोग

Fri, 25 May 2018 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों ऊना और हमीरपुर में वीरवार को लोगों को लू का सामना करना पड़ा। गर्म हवाएं चलने से अधिकांश लोग दिन के समय घरों और दफ्तरों से बाहर नहीं निकले। बाजारों में भी दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। बिलासपुर और कांगड़ा में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। 29 और 30 मई को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्र किन्नौर व लाहौल स्पीति में बारिश होने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान भी बढ़ा

प्रदेश में अधिकतम तापमान चढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 24.6 और धर्मशाला में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसके अलावा बुधवार रात को हमीरपुर में 21.1, बिलासपुर में 19.2, मंडी में 19.8, पालमपुर में 18.5, ऊना-शिमला में 18.0 और सोलन में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वीरवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही। पारा चढ़ते ही अब प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर             अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ऊना                   42.6
हमीरपुर              39.7
कांगड़ा                38.0
सुंदर नगर            37.9
भुंतर                   36.0
नाहन                   35.8
सोलन                  34.0
धर्मशाला               32.4
शिमला                  27.8
डलहौजी                23.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें