इतने दिन जारी रहेगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 15 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ कुछ स्थानों तेज बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए लोगों के लिए विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके अनुसार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद करें, अपने घर में बुनियादी आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक रखें व जब तक आवश्यक न हो बाहर निकलने से बचें। विभाग के अनुसार 20 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी तथा एक या दो बार भारी बारिश होने की संभावना है। 21, 22 और 24 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिलों सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 25 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर तथा 26 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 23 फरवरी 2025 को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
प्रमुख स्थानों पर ये रहा न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.2, सुंदरनगर 10.6, भुंतर 9.5, कल्पा 0.2, धर्मशाला 4.8, ऊना 8.6, नाहन 9.0, केलांग -2.3, पालमपुर 5.0, सोलन 6.4 , मनाली 4.3, कांगड़ा 11.0, मंडी 10.3, बिलासपुर 11.9, चंबा 10.4, डलहाैजी 2.6, कुकुमसेरी -2.3, सेऊबाग 6.5, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 3.0 व ताबो में -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान लगभग 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।