फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह तक कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल, जान लीजिए

Sat, 04 May 2019 04:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार से मौसम खुल गया है। नौ मई तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने और कड़ाके की धूप का पूर्वानुमान है। चुनाव प्रचार में जुटे नेताओं का इस दौरान खूब पसीना निकलेगा। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय चुनाव प्रचार करना चुनौती से कम नहीं रहेगा। दस मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी ने नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। मई महीने में बर्फबारी होने से चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, कुल्लू और मंडी जिला के कई क्षेत्र प्रभावित चल रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए करीब दो सप्ताह शेष बचे हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करना राजनीतिक दलों के लिए मुश्किल भरा काम हो गया है।

लाहौल-स्पीति, डोडरा क्वार, पांगी, बड़ा भंगाल, शिकारी देवी, कमरुनाग, नौहराधार, चूड़धार सहित किन्नौर के ऊपरी इलाके अभी भी बर्फबारी के चलते प्रभावित हैं। यहां चुनाव प्रचार के लिए नेता अभी तक नहीं पहुंचे हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को पोलिंग बूथ तक लाना भी राजनीतिक दलों के लिए आसान नहीं रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन


दस मई से मौसम में दोबारा बदलाव आने का पूर्वानुमान है। उधर, मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। दिन के समय इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक चल रहा है। चिलचिलाती गर्मी के दौरान चुनाव प्रचार करने के लिए राजनीतिक दलों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें