पिछले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश की राजधानी शिमला पंजाब के अमृतसर से गरम रही। शिमला का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार भुंतर में न्यूनतम तापमान -1.0, केलांग -10.9 और मनाली -3.0 दर्ज किया है। ऊना में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी 22 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न भागों में मौसम साफ रहेगा। पिछले चौबीस घंटे तक मौसम शुष्क रहा। सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान 0.0, कल्पा -0.8, धर्मशाला 5.2, ऊना 2.7, नाहन 6.5, पालमपुर 3.0, सोलन 1.5, कांगड़ा 3.3, मंडी 5.2, बिलासपुर 2.6, हमीरपुर 2.7, चंबा 1.0, डलहौजी 5.2 और कुफरी 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।