फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते तक साफ रहेगा प्रदेश का मौसम, अधिकतम तापमान लुढ़का

Sat, 20 Oct 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में हफ्ते तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हुआ है। तापमान में पिछले चौबीस घंटे में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान लगाया है कि 20 से 25 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। पिछले चौबीस घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक नीच गिरा है। शुक्रवार को  सबसे कम न्यूनतम तापमान  केलांग में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को  ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार शिमला का तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 29.3, भुंतर  27.0, कल्पा 15.8, धर्मशाला 23.8,  ऊना 32.6, नाहन 28.2, केलांग 12.1, पालमपुर 25.5, सोलन 26.0, मनाली 18.2, कांगड़ा 29.6, मंडी 27.4, बिलासपुर 27.0, चंबा 26.2, डलहौजी 13.8 और कुफरी 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें