हिमाचल में नववर्ष 2019 के आगाज के साथ मौसम भी करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक जनवरी से मैदानों में बारिश एवं पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। मंगल और बुधवार को शिमला समेत लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। तीन जनवरी को मौसम साफ रहेगा। इस के बाद छह जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।
सूबे में सोमवार को दिन भर धूप खिली रहने से शिमला समेत प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप कुछ कम हो गया है। अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी सुधार हुआ है। तीन दिन पहले आठ शहरों का न्यूनतम पारा माइनस में चला गया था। अब केलांग, कल्पा और मनाली में ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह के अनुसार एक जनवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 3 जनवरी को छोड़कर सप्ताह भर मौसम खराब बना रहेगा।
न्यूनतम तापमान
केलांग -5.0
कल्पा -1.4
मनाली -0.6
सोलन 0.2
शिमला 5.6
सुंदरनगर 0.4
भुंतर 1.2