कुल्लू जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में रात से झमाझम बारिश हो रही है। प्रशासन ने 19 जनवरी तक अलर्ट जारी कर लोगों और सैलानियों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। जिले में 200 गांव अंधेरे में, 60 से अधिक सड़कें और 50 से ज्यादा पेयजल योजनाएं ठप हैं।
किन्नौर, रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र में एक बार फिर से बर्फबारी के कारण दिक्कतें थमने का नाम नहीं ले रही। नेशनल हाईवे नारकंडा सहित ऊपरी हिमाचल के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। रामपुर से शिमला की ओर बसों को वाया बसंतपुर से भेज रहे हैं। वहीं किन्नौर में सुबह से मौसम खराब होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। जिला चंबा में रविवार को आसमान में बादल छाए रहे।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -11.3
कल्पा -4.0
मनाली - 0.8
डलहौजी 1.6
धर्मशाला 3.2
शिमला 5.1
सोलन 6.0
चंबा 6.2
मंडी 8.2
हमीरपुर 9.2
बिलासपुर 9.5
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 3.6
कल्पा -2.5
डलहौजी 10.4
चंबा 13.4
धर्मशाला 13.6
शिमला 14.4
नाहन 15.8
हमीरपुर 21.4
बिलासपुर 21.5