फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ननखड़ी में तीन मंजिला भवन ध्वस्त, सिरमौर में पांच घर क्षतिग्रस्त, रेल पटरी 300 मीटर तक हवा में लटकी

Tue, 18 Jul 2023 09:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 हिमाचल में भारी बारिश से नुकसान का दौर अभी जारी है। कांगड़ा के ज्वालामुखी और कोपरलाहड़ के बीच भूस्खलन के कारण रेलवे की सुरंग के पास 300 मीटर रेल पटरी हवा में लटक गई। ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन
रेल पटरी हवा में लटकी, मकान ध्वस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मानूसन की बारिश से तबाही जारी है। जगह-भूस्खलन के चलते राज्य में सैकड़ों सड़कें, जलापूर्ति योजनाएं व बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। चंडीगढ़-मनाली एनएच मंगलवार को पंडोह के छह मील के पास बंद हो गया था, जिसे बहाल तो कर दिया गया, लेकिन बार-बार भूस्खलन के चलते मार्ग को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते अन्य मंडी और कुल्लू आने-जाने हजारों वाहनों को विकल्प सड़कों से भेजा जा रहा है। वाया कटौला हल्के वाहन और चैलचौक-पंडोह से हल्के और भारी वाहन दो-दो घंटे के अंतराल के लिए छोड़े जाएंगे। कांगड़ा के ज्वालामुखी और कोपरलाहड़ के बीच भूस्खलन के कारण रेलवे की सुरंग के पास 300 मीटर रेल पटरी हवा में लटक गई। ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है।

विज्ञापन


उधर, रामपुर उपमंडल की ननखड़ी तहसील की बड़ोग पंचायत में मंगलवार शाम 4:00 बजे एक तीन मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आकर जमींदोज हो गया। सिरमौर जिले के पांच मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें पांवटा साहिब के शमशेरगढ़ डोरियोंवाला में सुलोचना देवी का कच्चा मकान ढह गया है। ददाहू में तीन कच्चे और एक पक्का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। मिश्रवाला पंचायत में बरसाती नाले से घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। शिलाई के माशू में पार्क किए तीन वाहन भूस्खलन के कारण सड़क किनारे लुढ़क गए।

23 जुलाई तक मौसम खराब
उधर, मौसम विभाग ने चार दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कई भागों में 18,19,21 व 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। राज्य में 24 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी आज मौसम खराब बना हुआ है। सोमवार रात को मंडी के कटौला में 64.3, चंबा 61 और नाहन में  59.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कुल्लू में जनजीवन अस्त-व्यस्त
जिला कुल्लू में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान से अभी तक भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।  जिला कुल्लू की रघुपुर घाटी में दस दिनों से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तीन पंचायतों के लोगों को जरूरी काम के लिए नौ किलोमीटर तक पैदल सफर कर बस पकड़नी पड़ रही है। 

वहीं, जिला कुल्लू में मुख्यालय के साथ लगते काइस नाले में मंगलवार सुबह बाढ़ आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लाहौल के बातल व चंद्रताल में 70 भेड़ पालकों की 3,000 से अधिक भेड़-बकरियां फंस गई हैं। केलांग से इनको रेस्क्यू करने के लिए 20 सदस्यों की टीम रवाना कर दी है। एनएच-305 औट से लेकर बंजार तक बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गया है। 

नदी-नालों से दूर रहें
भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की आशंका है। अलर्ट को देखते हुए स्थानीय लोगों, पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। संबंधित विभागों की ओर से जारी सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करें। 


ये भी पढ़ें: Illegal Construction: अवैध भवन निर्माण करने पर और सख्त हुई हिमाचल सरकार, छिनेंगी मूलभूत सुविधाएं

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 23.1, भुंतर 20.4, कल्पा 15.8, धर्मशाला 21.2, ऊना 25.6, नाहन 22.9, केलांग 12.9, पालमपुर 20.0, सोलन 22.5, मनाली 16.2, कांगड़ा 23.9, मंडी 22.6, बिलासपुर 23.8, चंबा 23.4, डलहौजी 15.5, जुब्बड़हट्टी 20.4, कुफरी 16.2, नारकंडा 14.5, धौलाकुआं 25.8, बरठीं 25.0, सराहन 19.5 और देहरागोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 
शिमला में अधिकतम तापमान 22.4, सुंदरनगर 28.3, भुंतर 32.0, कल्पा 23.8, धर्मशाला 26.0, ऊना 34.0, नाहन 26.9, केलांग 25.3, सोलन 27.5, मनाली 25.3, कांगड़ा 31.3, मंडी 28.8, बिलासपुर 31.0, चंबा 32.0, डलहौजी 23.0, जुब्बड़हट्टी 24.1, कुफरी 18.8, रिकांगपिओ 29.6, बरठीं 31.0 और मशोबरा में 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें