फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, रोहतांग में हिमपात

Tue, 18 Jun 2019 11:18 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
धर्मशाला में फुटबाल मैच के दौरान बारिश - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी शिमला, धर्मशाला, डलहौजी समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। सूबे के मैदानी क्षेत्रों में बादल बरसने से चिलचिलाती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

2 of 7
धर्मशाला में फुटबाल मैच के दौरान बारिश - फोटो : अमर उजाला
 रोहतांग, चंबा के पांगी और भरमौर में हिमपात होने से मौसम ठंडा हो गया है। दोपहर बाद धर्मशाला, मैक्लोडगंज में करीब चार घंटों तक बारिश और कुछ देर के लिए ओलावृष्टि हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
कुल्लू में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू के आनी में भी ओलों से जमीन सफेद हो गई। ओलावृष्टि से सेब समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 जून से प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना जताई है। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर को मौसम ने करवट ली और अधिकतर क्षेत्रों में बादल बरसे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश मक्की और सब्जियों के लिए वरदान साबित हुई है।
विज्ञापन

5 of 7
रोहतांग में पर्यटक वाहन - फोटो : अमर उजाला
खेतों में ठीकठाक नमी हो गई है। कुल्लू के निचले इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश की फुहारें पड़ीं। रोहतांग में सैर सपाटे को पहुंचे सैलानियों ने बर्फ के फाहों के बीच अठखेलियां की। 
विज्ञापन

6 of 7
कुल्लू में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
चंबा में बारिश और भरमौर और पांगी की चोटियों में दो सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। डलहौजी, खज्जियार में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। हमीरपुर में भी जोरदार बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा बिलासपुर, ऊना में भी बादल बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिमला में सुहावना हुआ मौसम - फोटो : अमर उजाला
ऊना में अधिकतम तापमान 39.7, सोलन में 38.0, बिलासपुर में 35.6, हमीरपुर में 35.4, कांगड़ा-नाहन में 35.2, सुंदरनगर में 35.1, चंबा में 33.7, भुंतर में 32.5, धर्मशाला में 28.2, शिमला में 26.5, डलहौजी में 21.9, कल्पा में 21.6 और केलांग में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें