कई भागों में तेज हवाएं चलने की संभावना
विभाग के अनुसार 26 और 27 सितंबर को किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लगातार हवाएं चलने की संभावना है। इसी तरह कम ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 18.1, भुंतर 15.6, कल्पा 9.4, ऊना 19.0, नाहन 19.0, केलांग 7.0, पालमपुर 7.0, सोलन 16.0, मनाली 12.7, कांगड़ा 18.5, मंडी 18.6, बिलासपुर 21.5, चंबा 15.7, कुफरी 12.5, कुफरी 5.3, सेऊबाग 12.5, पांवटा साहिब 23.0, सराहन 18.7, ताबो 5.6 व बजाैरा में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दो से तीन दिनों में विदा हो सकता है मानसून
माैसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब जैसलमेर, नागौर, सीकर, रोहतक, पटियाला, गुरदासपुर से होकर गुजर रही है।अगले 2-3 दिनों में पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के बाकी हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों और सौराष्ट्र व कच्छ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हैं। समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर जम्मू और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।
ऊना में 35 डिग्री, बिलासपुर में 33.5 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में 33.5, बरठीं में 33.4, सुंदरनगर में 33.1, कांगड़ा और मंडी में 32.4, भुंतर में 32.2, धर्मशाला में 30.0, नाहन में 29.2, सोलन में 29.0, पालमपुर में 27.4, शिमला और मनाली में 25.0, कल्पा में 24.6 और केलांग में 21.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सबसे कम कुकुमसेरी में 5.3 डिग्री सेल्यियस रहा।