हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम लगातार खराब बना हुआ है। ऊना के बंगाणा क्षेत्र में शनिवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। शिमला में हल्के बादल छाए हुए हैं। उधर, अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।