फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: मनाली में बारिश, रोहतांग समेत चोटियों पर बर्फबारी, कई भागों में एक सप्ताह बरसेंगे बादल

Sat, 10 Oct 2026 02:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच ठंडक बढ़ने लगी है। मनाली सहित ऊझी घाटी में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई। 
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच ठंडक बढ़ने लगी है। मनाली सहित ऊझी घाटी में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई। इसके अलावा रोहतांग सहित कुंजम दर्रा, बारालाचा व शिंकुला सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। यहां शुक्रवार रात को भी फाहे गिरे। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। जनजातीय क्षेत्र कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.5, सुंदरनगर 15.9, भुंतर 12.9, कल्पा 6.8, ऊना 19.0, नाहन 16.4, केलांग 4.1, पालमपुर 13.5, सोलन 13.2, मनाली 9.4, कांगड़ा 17.0, मंडी 16.8, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी 1.9, भरमाैर 16.0, सेऊबाग 11.5, देहरागोपीपुर 19.0, ताबो 5.2, नेरी 19.2 व बजाैरा में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

16 अक्तूबर तक खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 और 14 अक्तूबर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कई स्थानों पर अंधड़ चलने का अलर्ट है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के कुछ भागों में 16 अक्तूबर तक माैसम खराब रहेगा।  वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।उसके बाद के 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी दर्ज हुई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रातें ठंडी होने लगीं
प्रदेश के जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रातें ठंडी होने लगी हैं। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान पारा 4.1 डिग्री रहा। कल्पा में न्यूनतम तापमान 6.8, कुफरी में 7.8 और मनाली में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुंदरनगर में 15.9, भुंतर में 12.9, ऊना में 19.0, नाहन में 16.4, पालमपुर में 13.5, सोलन में 13.2, कांगड़ा में 17.0 और मंडी में 16.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना 33.2
बिलासपुर 30.0
मंडी 28.6
कांगड़ा 27.9
सोलन 27.0
नाहन 25.8
चंबा 25.5
शिमला 22.2
मनाली 21.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें