फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह बरसेंगे बादल, चोटियों पर बर्फबारी के आसार, दो दिन अंधड़ का भी अ

Sat, 10 Oct 2026 02:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। दो दिन कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। दो दिन कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन में 10.5, शिमला 0.9, घाघस 0.6 व शिमला एडब्ल्यूएस में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।    

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.5, सुंदरनगर 15.9, भुंतर 12.9, कल्पा 6.8, ऊना 19.0, नाहन 16.4, केलांग 4.1, पालमपुर 13.5, सोलन 13.2, मनाली 9.4, कांगड़ा 17.0, मंडी 16.8, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी 1.9, भरमाैर 16.0, सेऊबाग 11.5, देहरागोपीपुर 19.0, ताबो 5.2, नेरी 19.2 व बजाैरा में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

16 अक्तूबर तक खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 और 14 अक्तूबर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कई स्थानों पर अंधड़ चलने का अलर्ट है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के कुछ भागों में 16 अक्तूबर तक माैसम खराब रहेगा।  वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।उसके बाद के 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें