वहीं, रविवार को शिमला के अलावा कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में भी मौसम साफ रहा। शिमला में दोपहर बाद बादल छा गए। तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 23 मार्च से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। यह सिलसिला 28 मार्च तक ऊंचे इलाकों में जारी रह सकता है।
हालांकि 24 और 25 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के फिर से शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 26 मार्च को पूरे राज्य में बारिश, जबकि 27 मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 28 मार्च को भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और हिमाचल प्रदेश में हो सकती है।
रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18, सुंदरनगर में 27.3, ऊना में 30.2, केलांग में 5.2, सोलन में 24, कुफरी में 11.6, कसौली में 19.7 दर्ज किया गया।