हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर करवट बदल सकता है। राज्य के छह जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ भागों के लिए अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। उधर, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसी तरह, अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।