फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, जानें 3 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान

Thu, 28 Mar 2024 09:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 
विज्ञापन
हिमाचल में बिगड़ा मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 31 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। वहीं, 29 व 30 मार्च को भारी बारिश और अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 31 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 1 व 2 अप्रैल को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 3 अप्रैल को मौसम फिर बिगड़ सकता है। आज भी कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है।

विज्ञापन

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सोलन, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.0, सोलन 14.8, भुंतर 13.0, कल्पा 5.2, धर्मशाला 17.3, ऊना 16.6, नाहन 17.3, केलांग 2.3, पालमपुर 14.5, सोलन 13.6, मनाली 11.1, कांगड़ा 16.8, मंडी 14.2, बिलासपुर 17.6, चंबा 16.8, डलहौजी 10.5, जुब्बड़हट्टी 15.2, कांगड़ा 11.6, नारकंडा 9.0, रिकांगपिओ 9.3, सेऊबाग 12.6, धौलाकुआं 18.2, बरठीं 16.2, कसौली 17.0, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 7.0 और देहरागोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, ऊना, धर्मशाला और शिमला में इस साल मार्च माह का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 35, धर्मशाला में 26 और शिमला में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के नौ क्षेत्रों में अधिकतम पारा 30 डिग्री पार हो गया है। बुधवार रात को कल्पा और केलांग के अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। ऊना के साथ धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 35.0, बरठी में 32.1, बिलासपुर में 32.9, मंंडी में 30.4, सुंदरनगर में 30.3, नाहन में 30.8, सोलन में 30.5, चंबा में 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा भुंतर में अधिकतम तापमान 28.5, मनाली में 20.3, कांगड़ा में 29.9, रिकांगपिओ में 23.4, कसौली में 26.7, नारकंडा में 17.8, कल्पा में 18.8 और केलांग में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें