फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मौसम: एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं, इन स्थानों पर न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस से कम

Thu, 19 Nov 2026 01:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
रोहतांग में बर्फ के बीच पर्यटकों की अठखेलियां, लाहाैल में जम गया झरना। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है। प्रदेश के कई भागों में सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गई है। प्रदेश में सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी व केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

25 नवंबर तक माैसम साफ
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 से 25 नवंबर तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस दाैरान किसी भी जिले में बारिश-बर्फबारी की संभावना नहीं हैं। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 3.7, कल्पा 3.0, धर्मशाला 12.0, ऊना 7.3, नाहन 11.1, केलांग -1.5, पालमपुर 6.5, सोलन 5.0, मनाली 2.8, कांगड़ा 7.9, मंडी 6.2, बिलासपुर 7.5, चंबा 5.8, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 9.6 , कुकुमसेरी -3.8, भरमाैर 8.0, सेऊबाग 3.0, बरठीं 6.1, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 15.3, देहरागोपीपुर 11.0, नेरी 12.1 व बजाैरा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें