फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship: 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, दिखाया जबर्दस्त उत्साह

Mon, 17 Nov 2025 12:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, नई दिल्ली/बिलासपुर।

सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 33 शहरों के 34 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 33 शहरों के 34 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 20 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें हिमाचल के बिलासपुर जिले में 126 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। इस बार परीक्षार्थियों की उपस्थिति में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से बच्चे पहुंचने शुरू हो गए थे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से दी। उल्लेखनीय है इससे पहले 9 नवंबर, को पहले चरण की परीक्षा 61 शहरों के 69 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी, जिसमें 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम जल्द ही अमर उजाला अखबार और amarujalafoundation.org पर घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

हम किसी से कम नहीं
लखनऊ में दृष्टिहीनों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वे अपने साथ राइटर लेकर आए थे। परीक्षा में शामिल होने के बाद दृष्टिहीन रोशनी दुबे ने कहा, परीक्षा तो अच्छी हुई है। हमें इस परीक्षा का इंतजार था। हम लोगों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने का मौका दिया, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार।
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर समेत इन सेंटरों पर हुई परीक्षा
मथुरा, चंडीगढ़, कोटद्वार, उत्तरकाशी (नई टिहरी), श्रीनगर (उत्तराखंड), कर्णप्रयाग, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, झांसी, कैथल, फैजाबाद (अयोध्या), रायबरेली, सहारनपुर (कक्षा 11 और 12), 12), बागपत, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर (उत्तर प्रदेश), संभल, नोएडा, प्रतापगढ़, कौशांबी, सोनीपत, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और वाराणसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें