फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तीन मार्च से बिगड़ेगा मौसम

Sun, 28 Feb 2021 08:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार तीन से छह मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में 6 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले भागों में भी 2 मार्च तक मौसम साफ  रहेगा। उधर, प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 6.4, केलांग माइनस 5, सुंदरनगर 7.4, भुंतर 5.3, कल्पा 0.2. धर्मशाला 8.2, ऊना 6.8, नाहन 12.3, पालमपुर 7.0, सोलन 5.8, मनाली 1.2, कांगड़ा 8.6, मनाली 7.1, मंडी 7.1, बिलासपुर 8.5, हमीरपुर 8.5, हमीरपुर 8.2, चंबा 8.7, डलहौजी 3.9 और कुफरी में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

शिमला का अधिकतम तापमान 17.8, सुंदरनगर 25.0, भुंतर 25.4, कल्पा 14.0, धर्मशाला 19.6, ऊना 29.8, नाहन 25.5, सोलन 25.0, कांगड़ा 25.6, बिलासपुर 26.5, हमीरपुर 26.3, चंबा 22.8,  डलहौजी 9.2 और केलांग में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें