फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी, 25 स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम, जानें माैसम पूर्वानुमान

Wed, 12 Nov 2025 10:49 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है, जबकि मैदानों और घाटी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने लगा है। 
विज्ञापन
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधा हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। मंगलवार रात से बुधवार तड़के तक प्रदेश के आठ क्षेत्रों में पांच और तीन में शून्य से पारा दर्ज हुआ। लाहौल-स्पीति की सड़कों पर रात के समय माइनस तापमान के बीच ब्लैक आइस जम गई है। यहां सुबह और शाम के समय वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। जिला प्रशासन ने मनाली-लेह, कोकसर-काजा, कोकसर-रोहतांग और तांदी-किलाड़ मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 18 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम साफ रहने के बावजूद घाटी में सुबह-शाम हाड कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय केलांग में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। पेयजल स्रोत भी जमने लगे हैं। सड़कों पर पानी जमने से कई स्थानों पर फिसलन बढ़ गई है। बीते दिन छूरपक-प्यूकर मार्ग पर एक वाहन फिसलकर खाई में गिरने से बड़ा हादसा टल गया। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि सड़कों पर बर्फ की परत जमने लगी है, जिससे सफर बेहद जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने यात्रियों और वाहन चालकों से सुबह और देर शाम के समय यात्रा से परहेज करने की अपील की है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर रात के समय सफर न करने की हिदायत दी है।

उधर, प्रदेश के तापमान में आई गिरावट से अधिकतर क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है, जबकि मैदानों और घाटी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने लगा है। मंगलवार रात से बुधवार तड़के तक राज्य के 25 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से 8 स्थानों पर पारा पांच से कम व तीन जगह माइनस में रहा।
विज्ञापन

कहां पर कितना न्यूनतम तापमान ताबो -4.5

केलांग -3.0
कुकुमसेरी -2.9

कल्पा 0.2
शिमला 9.0

सुंदरनगर 5.3
भुंतर 4.1

धर्मशाला 9.8
ऊना 8.5

नाहन 9.8
पालमपुर 5.0

सोलन 5.3
मनाली 2.7

कांगड़ा 5.8
मंडी 7.6

बिलासपुर 9.0
हमीरपुर 6.0

कुफरी 7.3
नारकंडा 4.7

रिकांगपिओ 3.0
सेऊबाग 2.6

बरठीं 7.0
कसाैली 11.5

सराहन 8.9
देहरा गोपीपुर 9.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें