फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में जल्द दस्तक देगा मानसून, प्रदेश में चार दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Wed, 18 Jun 2025 03:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश जारी रहने के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 20-21 जून को मानसून प्रवेश की संभावना बन गई है। 20 से 24 जून तक राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 20 जून को कई भागों में भारी बारिश का येलो, जबकि 21 से 23 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सिरमाैर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जबकि कांगड़ा, मंडी और सोलन के लिए येलो अलर्ट है। वीरवार को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने और अन्य जिलों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Himachal: 25 फीसदी से कम परिणाम वाले शहरी स्कूलों के शिक्षकों के होंगे तबादले, एक माह में रिपोर्ट तलब

बारिश के अलर्ट के बीच बुधवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। कभी धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला चलता रहा। कांगड़ा में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे धर्मशाला क्षेत्र में 20 मिनट झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ समय बाद मौसम साफ हो गया। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लारजी-सैंज सड़क तलाड़ा के पास नाले का मलबा आने से चार घंटे यातायात ठप रहा। चंबा जिले में तेज धूप से लोगों के पसीने छूट गए। हमीरपुर में सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर मौसम साफ रहा। मंडी में भी मंगलवार रात को बारिश हुई।

बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। ऊना में सोमवार और मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार सुबह से शाम तक हल्की धूप खिली रही। दो दिन हुई बारिश का असर अधिकतम तापमान पर हुआ। बुधवार को ऊना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, किसानों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। मक्की और हरी सब्जियों की सिंचाई कुछ दिन के लिए रुक गई है। अब किसान फसलों में खाद के छिड़काव में जुटेंगे। उधर, मंगलवार रात को घागस में 55.4, सुंदरनगर में 50.2, मुरारी देवी में 39.2, भुंतर में 31.0, गोहर में 25.0, बग्गी में 24.1, बंजार और मंडी 21.0, स्लापड़ में 20.9, सराहन और रोहड़ू में 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 

भारी बारिश से कैलस्टन-भराड़ी सड़क मार्ग धंसा
शिमला में मानसून की दस्तक से पहले ही बारिश तबाही मचाने लगी है। भारी बारिश के बाद शहर की कैलस्टन-भराड़ी सड़क धंस गई है। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। सड़क धंसने से यहां एक पिकअप गाड़ी भी फंस गई है और इसका सामने वाला हिस्सा हवा में अटक गया। बताया जा रहा है कि यहां डंगे का निर्माण चल रहा था, लेकिन बारिश के चलते यह धंस गया। 

भारी बारिश से आया मलबा, ढाई घंटे बंद रही लारजी-सैंज सड़क 
 लारजी-सैंज सड़क तलाड़ा के पास करीब ढाई घंटे बंद रही। बारिश के चलते सड़क पर भारी मलबा आने से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही थम गई। स्कूली विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भी लारजी-सैंज सड़क बाधित रही थी। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और सड़क को बहाल किया।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में 16.6, सुंदरनगर 21.8, भुंतर 19.0, कल्पा 12.3, धर्मशाला 16.2, ऊना 18.6, नाहन 19.0, केलांग 9.8, पालमपुर 17.5, सोलन 19.6, मनाली 15.7, कांगड़ा 21.8, मंडी 21.8, बिलासपुर 23.4, हमीरपुर 24.5, चंबा 18.5, डलहाैजी 16.5, कुफरी 14.7, कुकुमसेरी 9.8, नारकंडा 12.2, भरमाैर 15.7, रिकांगपिओ 15.4, सेऊबाग 18.2, बरठीं 23.0, कसाैली 18.7, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 14.3, ताबो 12.4 व नेरी में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें