फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: 13 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री से कम, बारिश-बर्फबारी के आसार, शिमला में छाए बादल

Fri, 12 Dec 2025 12:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोकसर के समीप ठोस आइस में जमकर तब्दील हुआ नाला । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो, कुकुमसेरी, केलांग का पारा माइनस में दर्ज किया गया है। हालांकि, शिमला में ठंड का असर फिलहाल कम है। माैसम विभाग ने राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह राजधानी शिमला अन्य भागों में धूप खिली रही, लेकिन शाम को बादल छा गए।
विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2, सुंदरनगर 2.7, भुंतर 2.0, कल्पा 2.0, धर्मशाला 8.4, ऊना 5.8, नाहन 10.3, पालमपुर 4.5, सोलन 2.6, मनाली 2.7, कांगड़ा 6.2, मंडी 3.8, बिलासुपर 6.1, हमीरपुर 4.3, जुब्बड़हट्टी 8.8, कुफरी 8.6, कुकुमसेरी -5.9, नारकंडा 6.0, भरमाैर 7.2, रिकांगपिओ 4.6, बरठीं 4.3, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.3, देहरागोपीपुर 8.0, ताबो -4.0, नेरी 9.9 व बजाैरा में 1.4 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अगले 48 घंटों में ऊंचे पहाड़ों और आसपास के बीच के पहाड़ों पर न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।  
 
विज्ञापन

एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में सभी भागों में 13 दिसंबर तक माैसम शुष्क बना रहने की संभावना है। 14 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा व कुल्लू  जिले के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।  15 से 18 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, दिसंबर के 11 दिन राज्य में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। किसी भी जिले में बारिश की बूंद तक नहीं बरसी है। हालांकि, 15 दिसंबर के बाद दूसरे सप्ताह में कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें