कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में 7.5, सुंदरनगर 4.6, भुंतर 3.2, कल्पा 5.0, धर्मशाला 11.7, ऊना 7.0, नाहन 9.8, केलांग -1.2, पालमपुर 6.0, सोलन 4.1, मनाली 3.8, कांगड़ा 7.4, मंडी 5.6, बिलासपुर 6.5, चंबा 5.6, कुफरी 4.8, कुकुमसेरी -3.4, भरमाैर 8.0, सेऊबाग 2.4, बरठीं 5.5, ताबो -5.1 व बजाैरा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
3 दिसंबर तक माैसम शुष्क
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और हमीरपुर के कुछ हिस्सों में (सुजानपुर टीरा और आसपास के इलाकों में) मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा मंडी के कुछ भागों के लिए भी अलर्ट है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।