फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान

Fri, 03 May 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

7 से 9 मई तक दोबारा प्रदेश में कई जगह मौसम बिगड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जगह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। 
विज्ञापन
शिमला में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश, अंधड़ और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। रविवार से धूप खिलने की संभावना है। सात से नौ मई तक दोबारा प्रदेश में कई जगह मौसम बिगड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जगह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार देर रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

शनिवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कांगड़ा, शिमला व कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। पांच और छह मई को उच्च पर्वतीय जिलों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.9, मनाली-कुकुमसेरी  5.9, कल्पा  7.4, भुंतर  8.5, सोलन 10.7, मंडी 11.2, हमीरपुर 11.8, बिलासपुर 12.6, शिमला-ऊना 13.0, कांगड़ा 14.6, धर्मशाला 15.1 और नाहन में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्हु हुआ।
 
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
धौलाकुआं 35.9
ऊना 34.4
बरठी 32.9
सुंदरनगर 31.6
सोलन 31.0
नाहन 30.9
मंडी 30.6
कांगड़ा 30.0
हमीरपुर 29.3
भुंतर 28.6
चंबा 28.1
धर्मशाला 25.4
बिलासपुर 24.3
शिमला 24.3
मनाली 22.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें