फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट, धर्मशाला-बीबीएन में झमाझम बरसे बादल

Fri, 12 Jul 2024 06:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में दाे दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बीबीएन में झमाझम बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। राजधानी शिमला में भी शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे हल्की बारिश हुई। बीबीएन क्षेत्र में भी सुबह तेज बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कांगड़ा जिले के कई भागों में भी बारिश हुई है।

विज्ञापन


 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज से दो दिनों तक प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 18 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा।  हालांकि, सुबह जारी बुलेटिन में पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। बीती रात को धर्मशाला में 12.6, पालमपुर  6.2, शिमला 3.5, डलहौजी 3.0, कांगड़ा 2.3,चंबा 2.0 और सराहन में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।  

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर 22.5, भुंतर 22.0, कल्पा 13.2, धर्मशाला 20.9, ऊना 25.4, नाहन 23.3, केलांग 10.4, पालमपुर 19.5, सोलन 20.7, मनाली 15.9, कांगड़ा 23.2, मंडी 24.3, बिलासपुर 24.8, हमीरपुर 24.9, डलहौजी 15.4, जुब्बड़हट्टी 21.2, कुफरी 15.3, कुकुमसेरी 10.1, नारकंडा 13.1, रिकांगपिओ 17.2, धौलाकुआं 26.3, बरठीं 24.2, समदो 17.1, कसौली 20.3, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 19.5, देहरा गोपीपुर 24.0, ताबो 13.2, मशोबरा 16.6, सैंज 19.6 और बजौरा में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 23.8, सुंदरनगर 28.6, भुंतर 28.3, कल्पा 22.4, ऊना 34.0, नाहन 28.5, केलांग 23.9, सोलन 29.0, मनाली 23.3, कांगड़ा 29.7, मंडी 27.9, बिलासपुर 37.0, हमीरपुर 34.9, डलहौजी 29.7, जुब्बड़हट्टी 29.2, कुफरी 20.4, रिकांगपिओ 31.3, धौलाकुआं 32.8, बरठीं 28.7, समदो 25.9, ताबो 28.9, सैंज 31.1 और बजौरा में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें