फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 48 जल आपूर्ति योजनाएं ठप

Tue, 09 Jul 2024 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के कई हिस्सों में दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है। कई हिस्सों में दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, जगह-जगह भूस्खलन व मलबा आने से मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 42 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके अतिरिक्त 121 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। राज्य में 48 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। 

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 15 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 11 व 12 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला सहित आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। 


 

कहां कितनी बारिश
नादौन में 34.5, भाभा नगर 32.8, अगाहर 21.4, नगल डैम 16.2, कसौली 15.0, जोगिंद्रनगर 10.0, कोटखाई 8.1, ओलिंडा में 7.8, भोरंज 16.0, कसौली 15.0, जट्टन बैराज 13.0, नाहन 
13.0, कोठी 12.6, जोगिंदरनगर 10.0, कोटखाई 8.1, खेरी 8.0, भरमौर 8.0, शिमला 4.4, नयना देवी 4.2, डलहौजी 4.0,  पांवटा 3.2 व मनाली में 3.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 व 12 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं हैं। 
 

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 23.1, भुंतर 21.2, कल्पा 12.4, धर्मशाला 20.5, ऊना 24.5, नाहन 24.1, केलांग 12.2, पालमपुर 19.2, सोलन 21.5, मनाली 17.1, कांगड़ा 23.2, मंडी 23.7, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 25.3, चंबा 21.6, कुफरी 15.8, कुकुमसेरी 11.4, नारकंडा 13.8, भरमौर 14.9, रिकांगपिओ 15.1, धौलाकुआं 25.0, बरठीं 24.9, समदो 15.8, कसौली 18.5, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 18.5, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 11.5, मशोबरा 17.0, सैंज 19.8 और बजौरा में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 24.8, सुंदरनगर 34.1, भुंतर 35.4, कल्पा 26.6, धर्मशाला 29.5, ऊना 36.4, नाहन 30.0, सोलन 30.0, कांगड़ा 34.0, मंडी 33.7, बिलासपुर 36.5, हमीरपुर 34.3, डलहौजी 24.4, भरमौर 29.2, रिकांगपिओ 31.9, धौलाकुआं 34.6, बरठीं 34.1, सैंज 31.6 व बजौरा में 34.4  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें