फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, शिमला में झमाझम बरसे बादल

Tue, 27 Aug 2024 06:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के कुछ भागों में लगातार तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में लगातार तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में भी मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 2 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 27 से 29 अगस्त तक कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है।  उधर, सोमवार रात को कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। काहू में 84.0, जुब्बड़हट्टी 83.0, कंडाघाट 80.6, कुफरी 73.0,धर्मपुर 69.0, शिमला 62.8, पच्छाद 59.4, चौपाल 42.6, सोलन: 42.4, नगरोटा सूरियां 42.2, बिलासपुर 22.5, नारकंडा 36.0 व कसौली में 37.0  मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन

Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 20.2, भुंतर 20.0, कल्पा 13.0, धर्मशाला 18.5, ऊना 21.2, नाहन 23.3, पालमपुर 18.5, सोलन 17.6, मनाली 16.9, कांगड़ा 21.2, मंडी 20.3, बिलासपुर 22.3, हमीरपुर 22.9, चंबा 20.9, कुफरी 13.5, नारकंडा 11.4, रिकांगपिओ 16.7, धौलाकुआं 24.2, बरठीं 22.7, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 25.0, मशोबरा 14.1, नेरी 22.6 व सैंज में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 24.6, सुंदरनगर 32.5, कल्पा 24.2, भुंतर 33.0, धर्मशाला 28.0, ऊना 34.0, नाहन 29.1, सोलन 30.0, कांगड़ा 31.4, मनाली 24.8, मंडी 31.6, बिलासपुर 33.8, हमीरपुर 33.3, चंबा 33.4, रिकांगपिओ 29.2, धौलाकुआं 33.7, बरठीं 32.9, समदो 29.4 व बजौरा में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें