इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
माैसम विभाग ने 1 से 6 जून तक चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले के कई भागों में अंधड़ चलने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 19.5,सुंदरनगर 17.1, भुंतर 12.2, कल्पा 6.0, धर्मशाला 24.5, ऊना 22.2, नाहन 25.3, केलांग 3.9, पालमपुर 21.0, सोलन 18.9, मनाली 9.5, कांगड़ा 20.5, मंडी 18.3, बिलासपुर 21.7, हमीरपुर 25.5, चंबा 18.1, डलहाैजी 20.1, जुब्बड़हट्टी 21.6, कुफरी 16.3, कुकुमसेरी 4.8 , नारकंडा 12.0, भरमाैर 13.1, रिकांगपिओ 9.2, धाैलाकुआं 23.7, बरठीं 25.4, कसाैली 23.9, पांवटा साहिब 32.0, देहरागोपीपुर 27.0, नेरी 25.7, मशोबरा 18.2 व सैंज में 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।