फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में माैसम बिगड़ने के आसार, कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Tue, 18 Feb 2025 09:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

माैसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय बाद सूखे का दौर टूटने की उम्मीद जग गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार को प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव आएगा। हालांकि इसके बाद 21 से 24 फरवरी तक उच्च पर्वतीय कुछ इलाकों को छोड़कर ज्यादातर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से किसान-बागवान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शिमला शहर में इस सीजन का अभी तक बड़ा हिमपात नहीं हुआ है। गेहूं की फसल बारिश न होने से पीली पड़ने लगी है। उधर, फरवरी में अब तक सामान्य से 73 फीसदी कम बारिश हुई है। सिरमौर जिले में सबसे कम माइनस 97, बिलासपुर में सामान्य से माइनस 91 मिलीमीटर कम बारिश हुई है। कुल्लू में 50, मंडी में 61 और शिमला और कांगड़ा में 83 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल: फर्जी अधिकारी बनकर लाखों की चपत लगाने वाली महिला गिरफ्तार, ऐसे करती थी ठगी

विज्ञापन

इन जिलों के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
चार जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अलग-अलग स्थानों पर अंधड़ और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, 21 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

ऊंचाई वाले इलाकों में न जाएं पर्यटक, प्रशासन ने जारी की एडवाजरी
वहीं किन्नाैर जिला प्रशासन ने माैसम के अलर्ट को देखते हुए सभी नागरिकों और पर्यटकों को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग न करने की एडजाजरी जारी की है। प्रशासन ने घरों में रहने और किसी प्रकार का जोखिम न उठाने, ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से परहेज करने की अपील की है। पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स और नागरिकों से भी आग्रह किया है कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827,9459457587, 01786223155, 51,52,53,54 और 1077 पर सूचित करने का आग्रह किया। 

देहरा, धौलाकुआं को छोड़ सबसे कम न्यूनतम पारा शिमला का
प्रदेश में रात के समय न्यूनतम पारे में बदलाव हुआ है। कांगड़ा के देहरा गोपीपुर और सिरमौर के धौलाकुआं को छोड़ सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी शिमला का है। शिमला का न्यूनतम पारा 6.9 है, जबकि देहरा में 10 और धौलाकुआं में का 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। सबसे गर्म इलाके ऊना का न्यूनतम पारा 4.3, बिलासपुर का 5.2, कांगड़ा-मंडी का 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विंटर सीजन में सामान्य से 80 फीसदी कम बरसे बादल
माैजूदा विंटर सीजन के दाैरान 1 जनवरी से 18 फरवरी तक सामान्य से 80 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 145.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 29.7 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 93, चंबा 77, हमीरपुर 91, कांगड़ा 89, किन्नाैर 91, कुल्लू 66, लाहाैल-स्पीति 74, मंडी 76, शिमला 82, सिरमाैर 88, सोलन 88 व ऊना में 91 फीसदी कम बारिश हुइ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें