फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: निगुलसरी में एनएच पर 21 घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिये, पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट

Tue, 13 Aug 2024 06:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में आगामी एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
शिमला के ढली में एनएच पर भूस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में कई सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं।  शिमला, मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिले में सबसे अधिक सड़कें प्रभावित हैं।  कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।उधर, बीती रात को राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हुई। नयना देवी में 96.4, बीबीएमबी 33.0, धर्मशाला 25.0, डलहौजी 11.0, कंडाघाट 10.4, काहू 9.2, बिलासपुर 4.0 व कुफरी में 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


वहीं सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण किन्नौर जिले को जोड़ने वाला एनएच-पांच इन दिनों सेना समेत हजारों लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। रोजाना बार-बार दरक रही पहाड़ी के कारण निगुलसरी में यातायात बाधित हो रहा है और आवाजाही बंद होने के कारण दुश्वारियां बरकरार हैं। निगुलसरी में ऊपरी पहाड़ी दरकने के कारण करीब 21 घंटे यातायात ठप रहा। सोमवार दोपहर को नेशनल हाईवे-पांच पर एक बार फिर पहाड़ी दरकने का सिलसिला शुरू हुआ।

बड़े-बड़े पत्थरों के आने और भारी भूस्खलन होने के कारण करीब तीन बजे से वाहनों के पहिये जाम हो गए। यातायात अवरुद्ध होने से जिला किन्नौर, काजा-स्पीति और जिला शिमला, रामपुर, ज्यूरी आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक बार-बार भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा। इस कारण एनएच को बहाल करना चुनौती बना रहा और प्राधिकरण बाधित एनएच को बहाल नहीं कर पाया। हालांकि, मंगलवार को प्राधिकरण सुबह करीब पांच बजे से बाधित एनएच को बहाल करने में जुटा और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच-पांच को यातायात के लिए बहाल किया गया। 11 बजे मार्ग बहाल होते ही दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। बहरहाल, जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में ऊपरी पहाड़ी के दरकने से हजारों लोगों की दुश्वारियां बनी हुई हैं। यहां आवाजाही भी खतरे के साये में हो रही है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण सफर जानलेवा बना हुआ है।
विज्ञापन


बार-बार हो रहा भूस्खलन
बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाधित एनएच-पांच को मंगलवार को करीब 11 बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। -सतीश जोशी, कनिष्ठ अभियंता, एनएच प्राधिकरण

भारी बारिश के चलते स्कूलों की अंडर 19 खेल प्रतियोगिताएं स्थगित
 प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की अंडर 19 आयु वर्ग की क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं को भी स्थगित कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से मंगलवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर 31 अगस्त के बाद प्रतियोगिताएं करवाने के निर्देंश दिए हैं। 

कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में बाढ़ का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में आगामी एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिले के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.6, भुंतर 21.6, कल्पा 14.2, धर्मशाला 20.0, ऊना 23.0, नाहन 23.1, केलांग 13.4, पालमपुर 19.0, सोलन 19.0, मनाली 16.2, कांगड़ा 22.6, मंडी 23.0, बिलासपुर 25.2, हमीरपुर 24.0, चंबा 23.0, जुब्बड़हट्टी 20.4, कुफरी 16.6, कुकुमसेरी 10.1, नारकंडा 14.4, भरमौर 18.4, रिकांगपिओ 17.7, पांवटा साहिब 25.0 व सैंज में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें