फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद, मानसून में अब तक 378 की माैत, जानें छह दिन कैसा रहेगा माैसम

Wed, 10 Sep 2025 02:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

न जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में अभी भी सैकड़ों सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। इससे कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। 
विज्ञापन
पीएम ने हवाई सर्वेक्षण के बाद जारी की आपदा प्रभावित क्षेद्ध की तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दाैरान मानसून की गतिविधियां कमजोर रही हैं लेकिन जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में अभी भी सैकड़ों सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं।बुधवार शाम तक प्रदेश में 582 सड़कें, 571 बिजली ट्रांसफार्मर और 378 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। इससे कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बीती रात को ब्राह्मणी में 8.2, जोगिंद्रनगर 8.0, कांगड़ा 7.5, धर्मशाला 7.0, धौलाकुआं 6.5, नयना देवी 6.4, पालमपुर 6.0, बजौरा 6. व मंडी में 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं शिमला के संजाैली काॅलेज के पास भूस्खलन हुआ है। मलबे के साथ एक पेड़ भी सड़क आ गया। भूस्खलन से आईजीएमसी-संजाैली के बीच आवाजाही बाधित हो गई। 

विज्ञापन

मानसून में अब तक 6,731 कच्चे-पक्के मकानों व दुकानों को क्षति
प्रदेश में बादल फटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से हर साल तबाही हो रही है। पहाड़ों पर पिछले 30 वर्षों में अत्याधिक बारिश की घटनाओं में 200 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल  4,15,627.46  लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। इस मानसून सीजन में 20 जून से 9 सितंबर तक 378 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 437 लोग घायल हुए हैं। 40 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 165 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। राज्य में 7,025 कच्चे-पक्के मकानों व दुकानों को क्षति हुई है। 5,469 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। 1,999 पालतु पशुओं की भी माैत हुई है। 
विज्ञापन

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहीं। विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 16 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहेगा। 10 से 12 और 16 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 13 से 15 सितंबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं 13 और 14 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा जिला शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें