फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: अटल टनल में बर्फ'भारी', प्रदेश के पांच जिलों में आज अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Sun, 29 Mar 2026 01:37 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आज अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, रविवार को अटल टनल में भारी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अटल टनल में हो रही बर्फबारी का नजारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा में रविवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तीन अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही और राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 29 मार्च से 3 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, 1 अप्रैल को उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 

31 मार्च को कुछ स्थानों पर और 29, 30 मार्च और 2, 3 अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 29-30 मार्च और 2 व 3 अप्रैल को 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। 
 

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री
शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5, भुंतर में 10.0, कल्पा में 4.0, धर्मशाला में 9.5, ऊना में 16.0, नाहन में 13.0, केलांग में 1.1, सोलन में 10.2, मनाली में 6.5, मंडी में 13.6, बिलासपुर में 14.0, चंबा में 12.3, कुकुमसेरी में 4.2, भरमाैर में 8.0, पांवटा साहिब में 18.0 और ताबो में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अटल टनल में बर्फबारी, रोकी वाहनों की आवाजाही 
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर भारी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। अतः पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोर बाई टू (4×2) वाहनों और दोपहिया वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने की अनुमति फिलहाल नहीं दी जा रही है, जब तक बर्फबारी जारी है।



डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि सभी लोगों से निवेदन है कि यदि अत्यंत आवश्यक हो तभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर यात्रा करें और ऐसे में केवल फोर बाई फोर (4×4) वाहनों का ही उपयोग करें। साथ ही, मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके
विज्ञापन

सोलन में तेज बारिश, तापमान में आई गिरावट
सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। इससे पहले सुबह से आसमान में बदल छाए हुए थे और मौसम काफी खराब था। बीच बीच में हल्की बारिश हो रही थी मगर अब तेज बारिश शुरू हो गई है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें